The Gac Thought's # 112
मैं जितने में था कुछ खुश ही था
तुमने ख्वाबों में खूब घुमाया
खुद का वजूद ही बदल डाला
हर हसरतों को पैदा कर उसे जीना सिखाया
खुद से खुद के वजूद को मिटा डाला
जो अपने थे कहने को थे पर थे अपने
उनसे जुदा होना सिखाया
मैं जब कभी भी खुद को सुनना चाहा
तुम ख्वाबों में आकर भुला दिए
एक नई कहानी गण सुना आये
अब मैं बिल्कुल तन्हा हूं
बेवजह का हारा हूं
वक्त भी मेरा चला गया
मैं तकता रह गया।
( Credit- Mr. Gac )



Comments
Post a Comment