रात ख्वाब में आकर मां हाल पूछती है
गीले तकियो से वजह पूछती है
कुछ देख लिया होगा मां ने
अंधेरों से पूछ लिया होगा मां ने
सिसकियों को सुन लिया होगा मां ने
आती-जाती हवाओं से मेरा हाल पूछ लिया होगा मां ने
टूटते ख्वाबों को देख लिया होगा मां ने
अब तक बांसुरी वाले को बता दिया होगा मां ने।
( Credit- Mr. Gac )
Comments
Post a Comment