मैं मुश्किल दौर से गुजरा
तुम कहीं साथ दिखाई नहीं दिए
टूटे बिखरे जज़्बातों को अकेले समेटे
तुम तब भी साथ नहीं थे
एक एक लम्हा वर्षों और सदियों सा लगा
तुम हौसला भी नहीं दिए
भूखे परिंदों ने जब चौखट पे मेरे डेरा डाला
दौड़ के हमने दाना डाला
वक्त शोर नहीं चुपके से आता है
कितनी कहानियां बयां कर जाता है।
Comments
Post a Comment